खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । हनुमानगंज पुलिस ने मंगलवार की रात्रि गस्त के दौरान एक संदिग्ध ब्यक्ति की तलाशी के दौरान दो किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बीती रात्रि प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज पंकज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उप निरीक्षक कैलाश यादव, हेडकांस्टेबल सत्यनारायण राय, आरक्षी शशिकेश गोस्वामी, यशवंत यादव की टीम ने केशवपट्टी तिनबरदहा मोड़ के पास एक संदिग्ध ब्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास झोले से 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुछताछ में उसने अपना नाम मोतीलाल गिरी पुत्र मुंशी गिरी निवासी ठकरहा थाना ठकरहा जिला पश्चिमी चंपारण बताया।
हनुमानगंज पुलिस ने 8/20 एनडीपीएस में मुकदमा पंजीकृत कर उक्त अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…