News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज पुलिस ने अपहरण के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अपहृता को किया बरामद

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 1, 2022  |  2:46 PM

700 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज पुलिस ने अपहरण के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अपहृता को किया बरामद
  • हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है पूरा मामला

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज पुलिस टीम ने अपहरण के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को मुखबीर की सूचना पर गुरुवार की शाम पड़रौना बाइपास से अपहृता के साथ बरामद करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रीम कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

आपके लिए और..- 34.75 करोड़ की साइबर ठगी का ‘कैश आउट’ नेटवर्क ध्वस्त:...

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से गांव का ही एक युवक एक किशोरी को भगा ले गया था। परीजनों की तहरीर पर हनुमानगंज पुलिस ने अपराध संख्या 26/22 धारा 363 का मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपहृता के बरामदगी के फिराक में थी कि गुरुवार की सांय मुखबीर की सूचना पर किशोरी के साथ अभियुक्त दशवंत पुत्र नरायन बीन निवासी भेड़ीहरवा थाना हनुमानगंज को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर मेडिकल में भेजने की तैयारी में जुटी हुई है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह, कां. विजय यादव, कां. अजीत कुमार, कां. रामानंद यादव आदि शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक संतोष यादव ने बताया कि अपहरण के मुकदमें में वांछित अभियुक्त दशवंत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराने सहित अन्य कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…

ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमगढ़ में नव निर्मित ओवरब्रिज के पश्चिमी कट पर…

विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री
विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी खड्डा का द्विवार्षिक चुनाव ब्लाक परिसर…

ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं
ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking