News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज पुलिस ने कट्टा -कारतूस के साथ एक को दबोचा

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 30, 2021  |  8:54 PM

773 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज पुलिस ने कट्टा -कारतूस के साथ एक को दबोचा

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। हनुमानगंज पुलिस ने पनियहवा ढाला के पास से शुक्रवार को कट्टे व कारतूस के साथ बिहार प्रांत के एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने अभियुक्त के बिरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

आपके लिए और..- मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पनियहवा रेलबे ढाला की उत्तर तरफ केदार चाय की दुकान के पास से चंचल यादव पुत्र स्व सवरू यादव साकिन कुम्हिया विशुनपुरवा थाना बगहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार के पास से झोले में रखा एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान की कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध बिहार प्रान्त के बगहा थाने में पूर्व में अपराधिक मुकदमा भी दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में उ.नि. संजय कुमार, का. यशवन्त यादव, कां. शशिकेश गोस्वामी आदि शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking