खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में लगभग एक सप्ताह पूर्व रहस्यमय परिस्थितियों में एक नाबालिग किशोरी के घर से गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। घर वालों की इस मामले में रहस्यमय चुप्पी से संशय बना हुआ है। नाबालिग के एक सप्ताह पूर्व घर से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब होने की चर्चा के पीछे क्षेत्र में हो रही तरह तरह की चर्चाओं से क्षेत्र में सनसनी फ़ैली हुई है। हालांकि परिवार के जिम्मेदार सदस्य घर छोड़कर लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस को अभी इस मामले में परिजनों द्वारा गुमशुदगी की कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया जाना भी कई सवाल खड़ा कर रहा है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी छितौनी नगर पंचायत के एक इण्टरमीडिएट कालेज में पढ़ रही थी। घर पर मौजूद बड़ी बहन के अनुसार उसकी छोटी बहन का थाना क्षेत्र के ही एक गांव के किसी लड़के से चोरी- चुपके बातचीत होती थी जिसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी। इसी बीच एक सप्ताह पूर्व उसकी बहन प्रेमी लड़के के घर पहुंच गई। जानकारी होने पर घर पर मौजूद दादा एवं अन्य लोग उसे वापस घर पर लाए। बताया कि उसके बाद उसे बुआ के पास उनके घर भेज दिया। फिर भी गायब हो गई है। घर पर हनुमानगंज पुलिस के पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र देने को कहकर वापस हो लिए लेकिन नाबालिग किशोरी के रहस्यमय परिस्थितियों में गायब होने की चर्चा के पीछे की चर्चा कुछ और कहानी की ओर संकेत कर रही है। फिलहाल गांव सहित आस- पास में इसे लेकर तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष हनुमानगंज अजय कुमार पटेल का कहना है कि ऐसी कोई सूचना नहीं है और न ही कोई तहरीर मिली है फिर भी दिखवा रहा हूं।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…