खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा चौराहे के समीप गुरुवार को एक टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गयी, हादसे में सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुर्कहां सीएचसी इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
गुरुवार को छितौनी नगर पंचायत से सटे बिहार प्रांत के बैरी स्थान से एक परिवार के लोग टैम्पो में सवार होकर बिहार के हरनाटाड़ अस्पताल में भर्ती किसी मरीज को देखने जा रहे थे कि पनियहवा चौराहे पर स्थित धुलाई सेंटर के पास तेज रफ्तार टैम्पो चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और टैम्पो सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे महिला पनवा देवी 55 वर्ष, परमशीला 40 वर्ष, रंभा देवी 30 वर्ष एवं हरिचंदर 35 वर्ष निवासी बैरी स्थान जिला पश्चिमी चंपारण गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को निजी साधन से तुर्कहां सीएचसी इलाज के लिए भर्ती करवाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद चारों घायलों की स्थिति गम्भीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…