खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगरपंचायत छितौनी के बुलहवा गांव के पथलहवा टोले में शनिवार की रात चोरी कर छत के रास्ते कूदकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर बंधक बना लिया। आधी रात को पुलिस को सूचना देकर उसे सुपुर्द कर दिया। पीड़ित परिवार ने हनुमानगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पथलहवा निवासिनी किशोरी देवी पत्नी रूदल प्रसाद ने रविवार को नामजद तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार की रात्रि भोजन करके परिवार के सभी सदस्य सो गये कि रात्रि के बारह बजे घर के अन्दर घुसकर गांव का ही अशोक यादव पुत्र हरिनारायण दो मंगलसूत्र, 1 जोड़ी सोने का झुमका, एक कलाई घड़ी, व 45000 हजार नकद रुपये लेकर छत के रास्ते भागने के फिराक में था तबतक बगलगीर ने देखकर शोर मचाया। परिवार के लोग जबतक छत पर पकड़ने के लिए जाते तो उक्त युवक छत से कूदकर भागने लगा। गांव के लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया व उसे बंधक बना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने लाई है। पीड़िता ने तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आरोप यह भी है कि उक्त युवक द्वारा उसी रात्रि गांव के सुबाष के घर से भी मोबाइल व चार्जर की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस हिरासत में लिए युवक की जांचपड़ताल कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…
हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…