News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज: खिड़की के रास्ते घुसे चोरों ने बाक्स तोड़कर जेवर सहित नकदी पर किया हाथ साफ

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 15, 2024  |  10:37 AM

210 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: खिड़की के रास्ते घुसे चोरों ने बाक्स तोड़कर जेवर सहित नकदी पर किया हाथ साफ
  • दो बाक्स और बिखरे हुए कपड़े घर से थोड़ी देर पर टूटे हुए मिले
  • घर की महिला घटना को लेकर हो जा रही अचेत

खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बैरागीपट्टी गांव के पश्चिम टोला निवासी रामजी कुशवाहा के घर बीती रात घर के पीछे खिड़की के रास्ते घुसे अज्ञात चोरों ने आलमारी में रखे बाक्स को तोड़कर नकदी सहित जेवरात पर हाथ साफ कर लिया। दो बाक्स को घर में से उठाकर कुछ दूरी पर ले जाकर चोरों ने चोरी की है। घर के लोगों को जानकारी होने पर सूचना 112 पुलिस को दी है। पुलिस मामले के जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

बैरागीपट्टी गांव निवासी रामजी कुशवाहा के मकान में पतोहू संध्या देवी, दो बेटियों सहित लड़के मनीष आदि गुरूवार की रात खाना खाकर सो गए। घर के पश्चिम खिड़की के दरवाजे पर ईंट सजा कर रखा हुआ था। आरोप है कि देर रात उसी ओर से ईंट हटाकर घुसे अज्ञात चोरों ने आलमारी में रखे तीन बाक्स को तोड़कर कपड़े, नकदी सहित सोने का मंगलसूत्र, नथिया, टीका, कान के जेवर सहित कुछ चांदी के गहनों को घर से कुछ दूरी पर ले जाकर चुरा लिया। सुबह जब लोग बांस की कोठी की ओर गए तो देखकर शोर मचाया तब घर के लोगों को घटना की जानकारी हुई। घटना के बाद डायल 112 पर घटना की सूचना पीड़ित परिजनों ने दी है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है।

परिजनों का कहना है कि बेटी की शादी की तैयारी हो रही थी जिसे लेकर संध्या देवी बार- बार अचेत हो जा रही है। घटना के बाद दरवाजे पर जुटे लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking