News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज: अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आकर तीन पशुओं की मृत्यु, गृहस्थी का सामान जलकर खाक

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 22, 2023  |  11:18 AM

587 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आकर तीन पशुओं की मृत्यु, गृहस्थी का सामान जलकर खाक

Advertisement

  • हनुमानगंज एसएचओ रामसहाय चौहान प्रभावित परिवारों में पहुंचकर मदद में जुटे

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के धरनीपट्टी गांव के मखनहां टोले पर बुधवार की भोर में अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन पशुओं सहित दो रिहायशी झोपड़ी एवं गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज रामसहाय चौहान व लेखपाल मौके पर पहुंचकर मदद में जुटे हुए हैं।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

थाना क्षेत्र के धरनीपट्टी गांव के मखनहां टोले में अज्ञात कारणों से रामेश्वर यादव के घर में आग लग गई, देखते ही देखते पड़ोसी रमाकांत के घर को भी आग की लपटों ने अपने आगोश में ले लिया। इस आगजनी से एक गाय, एक बछड़ा व एक भैंस बुरी तरह झुलस कर मर गईं जबकि परिजनों के अनुसार रमाकांत अपना घर बनवाने के लिए बैंक से पैसा निकाल कर घर में रखे थे, नकदी सहित सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस आगजनी से प्रभावित लोगों का लाखों रुपए का नुक़सान हुआ है। पड़ोस सहित ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने पर एचएचओ हनुमानगंज रामसहाय चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मदद में जुटे हुए हैं। लेखपाल रामप्रवेश प्रसाद नुकसान का आंकलन करने में लगे हुए हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking