News Addaa WhatsApp Group

हनुमानगंज: सड़क दुघर्टना में महिला की इलाज के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 15, 2024  |  9:27 PM

19 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: सड़क दुघर्टना में महिला की इलाज के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा ढाले पर कुछ दिनों पूर्व सड़क हादसे में इलाज के दौरान महिला की मौत होने के मामले में मृत महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के मंशाछपरा गांव निवासी रामनरेश पुत्र रामदेव ने हनुमानगंज पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि दामाद के साथ बीते 9 मार्च को उसकी पत्नी किशुनावती देवी मोटरसाइकिल पर बैठकर पनियहवा से घर लौट रही थी कि पनियहवा ढाला के समीप किसी अज्ञात वाहन चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।

तुर्कहां सीएचसी से रेफर होने के बाद जिला अस्पताल और वहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई जिसका दाह-संस्कार व क्रिया कर्म के बाद सूचना हनुमानगंज पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन एवं चालक के विरुद्ध मोटर वाहन एक्ट की धारा 279, 337, 338व 304 ए के तहत् मुकदमा दर्ज कर विवेचना की कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking