News Addaa WhatsApp Group

हर हर महादेव की जयकारों के साथ निकली कलश व शोभा यात्रा

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Mar 17, 2025  |  6:29 PM

82 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हर हर महादेव की जयकारों के साथ निकली कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार/कुशीनगर :- क्षेत्र के भलुही ग्राम सभा में स्थित माँ काली के परिसर में ग्रामीणों के सौजन्य से नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हर हर महादेव की जयकारों के साथ निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा से हुई I महायज्ञ में विद्धवानों द्वारा दिन में प्रवचन के माध्यम से जहाँ श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया जा रहा है I वहीं रात्रिकालीन समय में अयोध्या से आई हुई मंडली द्वारा रामलीला का मंचन भी प्रस्तुत किया जा रहा है I

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

ज्ञात हो, कि 17 मार्च सोमवार को विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा भलुही में स्थित काली माता के प्रांगण में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ की कलश व शोभा यात्रा हजारों नर नारियों के बीच डीजे और ट्रैक्टर ट्रालियों संग दो पहिया वाहनों के काफिलों के साथ निकाली गई यह यात्रा यज्ञ स्थल से निकल कर गाँव के रास्ते बोदरवार और देवकली उर्फ चकिया होते हुए कप्तानगंज – पिपराइच मुख्य मार्ग को पकड़ कर साखोपार नहर पर पहुचीं जहाँ पर अपने अन्य विद्धवानों के संग यज्ञाचार्य राहुल मिश्रा द्वारा उच्चारित वैदिक मंत्रों के बीच प्रमुख यजमान सपत्नी रामेश्वर व अन्य यजमान सपत्नी रामरतन शर्मा, उर्मिला देवी पत्नी लुटावन शर्मा सहित 501 कुवारी कन्याओं द्वारा कलश में जल भरा गया I और पुनः यह यात्रा बड़हरा बाबू, भलुही चौराहा होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुँचा जहाँ पर कलश स्थापना के साथ श्री रुद्र महायज्ञ प्रारम्भ हो गया I इस यज्ञ में प्रथम दिन से ही पंडित अनुराग मिश्रा द्वारा दिन में प्रवचन के माध्यम से कथा का रसपान कराया जा रहा है I और रात्रिकालीन समय में अयोध्या से आई हुई रामलीला मंडली द्वारा राम के लीलाओं का मंचन किया जा रहा है I

महायज्ञ की पूर्णाहूति पच्चीस मार्च मंगलवार को होगा I यात्रा के संयोजन में आयोजक मंडल के अध्यक्ष विनय कुमार गौतम, कन्हैया प्रसाद, राजकिशोर विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, हृदयप्रकाश दूबे, वीरेंद्र पाण्डेय, हरिनरायन तिवारी, सौरभ पटेल, सुरेंद्र पटेल, संपूर्णानंद तिवारी, धीरेंद्र पटेल, अमरेंद्र पटेल, मृत्युंजय शर्मा, अरुण सिंह, अनुराग उर्फ सत्यम दूबे, गोपाल पटेल, प्रीतम पाण्डेय, रामसवारे यादव सहित आदि ग्रामीण जहाँ उपस्थित रहे I वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंसूरगंज चौकी पुलिस भी मुस्तैद रही I

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking