News Addaa WhatsApp Group

हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया होली का त्योहार, बना रहा शांति का माहौल

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Mar 16, 2025  |  9:30 AM

69 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया होली का त्योहार, बना रहा शांति का माहौल

बोदरवार/कुशीनगर। क्षेत्र अंतर्गत स्थित गाँवों में होली के त्योहार को परंपरागत तरीके से ग्रामीणों द्वारा हर्षोल्लास पूर्वक जहां मनाया गया I वहीं रमजान का नमाज भी शांतिपूर्ण तरीके से एकता का मिशाल पेश कर अदा किया गया I एक ही साथ दोनों समुदाय के लोगों के इस त्योहारों को लेकर प्रशासन के लोग भी मुस्तैद दिखे I परंतु दोनों समुदाय के लोगों की आपसी सूझ बूझ और भाईचारा को लेकर शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न हुआ I

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

ज्ञात हो, कि 14 मार्च शुक्रवार को थाना कप्तानगंज अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बोदरवार, भलुही, अमडीहा, बड़हरा बाबू, मुड़ेरा, सोमली, गंगराई, मंसूरगंज, मुअवां बुजुर्ग, शाहपुर, लक्ष्मीपुर, भीसवा, हरपुर मछागर, अगया, अवरहीं कृतपुरा, वेलवा, बिशुनपुरा, आदि क्षेत्र के तमाम गाँवों में होली के दिन सुबह से ही लोग परंपरागत होली के त्योहार को मनाने में मशगुल दिखे I होली गीतों के साथ एक दूसरे को लोग अवीर और गुलाल लगा कर आशीर्वाद लेते हुए जहां दिखाई दे रहे थे I वहीं महिलाओं सहित बच्चे भी रंगों से सराबोर रहे I परंपरागत होली के साथ ही साथ रमजान के जुम्मे की नमाज को भी धर्मगुरुओं द्वारा शांतिपूर्ण माहौल में अकीदत के साथ संपन्न किया गया I

इस दौरान प्रशासन के लोग भी मुस्तैद रहे I जिसको लेकर क्षेत्र में शांति का माहौल बना रहा I और हर्षोल्लास पूर्वक त्योहार संपन्न हुआ I

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking