News Addaa WhatsApp Group Join करें

हरियाणा: अवैध खनन रोकने गए DSP को माफिया ने डंपर से कुचला, मौके पर ही मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 19, 2022  |  3:50 PM

501 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हरियाणा: अवैध खनन रोकने गए DSP को माफिया ने डंपर से कुचला, मौके पर ही मौत

हरियाणा के मेवात में डीएसपी को डंपर से कुचलने का मामला सामने आया है। डीएसपी सुरेंद्र सिंह अवैध खनन को रोकने के लिए पहुंचे थे, लेकिन माफिया के लोगों ने उन पर ट्रक चढ़ा दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। नूह पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र सिंह बिश्नोई को अवैध खनन के बारे में जानकारी मिली थी और वह जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान अवैध खनन में शामिल एक ट्रक उन पर चढ़ा दिया गया। आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

डीएसपी सुरेंद्र सिंह कुछ ही वक्त बाद रिटायर होने वाले थे। फिलहाल हत्यारों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में एक और ट्रक के शामिल होने का संदेह है। फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है और आसपास के इलाकों में ड्राइवर की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रकों के पास खनन कर निकाले गए पत्थरों को ढोने की कोई अथॉरिटी नहीं थी। कहा जा रहा है कि डीएसपी ने जब ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवर ने आगे बढ़ाते हुए उसे उनके ऊपर ही चढ़ा दिया। एक ट्वीट में हरियाणा पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि हत्यारों को जल्दी ही पकड़ा जााएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

होम मिनिस्टर बोले- आसपास के जिलों की भी फोर्स लगाओ, सख्त ऐक्शन हो

घटना को लेकर हरियाणा के होम मिनिस्टर अनिल विज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। अनिल विज ने कहा कि खनन माफिया को बख्शा नही जाएगा। आसपास के जिलों की फोर्स भी लगानी पड़े तो लगाएंगे। किसी को बख्शा नही जाएगा।

अपनी गाड़ी के पास खड़े थे, तीन महीने बाद होना था रिटायरमेंट

हरियाणा पुलिस का कहना है कि तावड़ू थाने को सूचना मिली थी कि पंचगांव की पहाड़ी में बड़े स्तर पर अवैध खनन चल रहा है। डीएसपी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहाड़ी पर रेड मारने पहुंचे। उन्होंने मौके पर खनन कर रहे माफिया को रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने DSP पर पत्थरों से भरा डंपर चढ़ा दिया। उस समय डीएसपी सुरेंद्र सिंह अपनी सरकारी गाड़ी के पास खड़े थे। डंपर की टक्कर से वह नीचे गिर गए और डंपर उनके ऊपर से निकल गया। डीएसपी सुरेंद्र सिंह हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के गांव सारंगपुर के रहने वाले थे। वे 12 अप्रैल 1994 को हरियाणा पुलिस में ASI के पद पर भर्ती हुए थे। पुलिस से अब 31 अक्टूबर को उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र का बुरा हाल , आपूर्ति बाधित
विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र का बुरा हाल , आपूर्ति बाधित

मथौली बाजार/कुशीनगर । विद्युत कटौती और फाल्ट बार बार होने से सोहसा मठिया विद्युत…

खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…

महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking