हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा पीयुष कान्त राय क्षेत्राधिकारी कसया कुशीनगर के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह के नेतृत्व में अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान, वांछित/वारण्टियो की गिरफ्तारी के क्रम में शनिवार देर शाम को ढाढा चौराहे के पास उपनिरीक्षक अनुराग यादव एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया जमा तलाशी के दौरान उसके पास से दो किलो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम सलाउद्दीन पुत्र नसरुद्दीन अंसारी निवासी ढाढा बुजूर्ग थाना हाटा कुशीनगर बताया।बरामदगी के आधार पर पुलिस ने उपरोक्त युवक के बिरुद्व एन डी पी एस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक बिधिक कार्यवाही में जुट गयी।
इस गिरफ्तारी के दौरान का०सुनीलयादव,बिपीन पांडेय आदि मौजूद रहे।
112 पुलिस वाहन से बाइक सवार को टक्कर लगने आरोप, वीडियो हुआ था वायरल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…