News Addaa WhatsApp Group

हाटा: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 06 मामले का हुआ निस्तारण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 15, 2022  |  6:08 PM

407 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 06 मामले का हुआ निस्तारण

हाटा/कुशीनगर। शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी बरुण कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 46मामलेआए उनमें से छ: मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है, जबकि 40 मामलों को निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागों को भेज दिया गया।एक तरफ आमजन को पहले से मालूम था कि आज जनसुनवाई जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक करेंगे परन्तु इन अधिकारियों के न आने से फरियादी मायुस दिखाई दिए।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

तहसील दिवस सुबह दस बजे से शुरू हुई और दोपहर दो बजे तक चला। इस कार्यक्रम के दौरान पूरे तहसील क्षेत्र के 46 लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अर्जी दी। दोपहर एक बजे तहसील सभागार सीडीओ गुंजन द्विवेदी के पहुंचने पर फरियादियों की कुछ संख्या बढ़ गयी। इनमें से राजस्व विभाग के 20 मामले, पुलिस 02, विकास 06, समाज कल्याण 02, शिक्षा 02 और अन्य 16 मामले आये हुए थे, इनमें से राजस्व के छ: मामलों को मौके पर ही अधिकारियों ने निस्तारण कर दिया। शेष मामलों को विभाग को भेज दिया गया। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने कहा कि फरियादियो के समस्याओं को मौके पर पहुचकर समाधान करें।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटौरिया,विकास खंड अधिकारी अनिल राय, ईओ अजय कुमार सिंह, कोतवाल रंजीत सिंह भदोरिया, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर वी प्रसाद, डॉ स्वप्निल श्रीवास्तव, वीओ रीता गुप्ता, लेखपाल संजीवन मिश्रा, हरिशंकर सिंह, प्रदीप गुप्ता सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking