हाटा/कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने तस्करी के लिए ले जा रहे एक पिकअप वाहन से सात गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया पियूष कांत राय के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान में हाटा कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ढाढा स्थित फोरलेन सड़क पर बने ओवरब्रिज पुल पर एक पिकअप वाहन UP-57-AT-2983 से सात राशी गोवंशीय पशु बरामद किया गया वहीं वाहन चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0- 75/2022 धारा 3/5A/8B गोवध व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत वाहन स्वामी/ चालक मुन्ना पुत्र अलीमुल्ला अन्सारी निवासी लतवा मुरलीधर थाना तरया सुजान के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
पशु बरामद करने वाले टीम में हाटा कस्बा इंचार्ज वीरेन्द्र कुमार यादव,उ0नि0 शिवम कुमार दिवेदी,हे0का0 हिमांशु सिंह का0 सचिन यादव ,का0 असगर अली का0 गिरजेश गौड पी0आर0वी0 2512 शामिल रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…