हाटा/कुशीनगर | शासन व प्रशासन के जारी दिशा-निर्देश के क्रम मे शुक्रवार को मोतीचक विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा मे साप्ताहिक निगरानी समिति की बैठक ग्रामसभा के कार्यालय पर ग्राम प्रधान श्रीमती शीला के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों व आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं,आशा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए ग्राम प्रधान श्री मती शीला ने कहा कि कोविड 19का टीकाकरण कराने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,आशा,वार्ड सदस्यों लोगो को जागरूक करे साथ ही उनका सूची बनावे।हर हाल में 100 प्रतिशत टीकाकरण कराना है, इसके लिए सभी लोग जो लोग टीकाकरण नहीं कराए है उनको प्रेरित करे,बाहर से आए हुए लोगों को सूचना दे जिससे उनका जाच करा कर, समुचित इलाज कराया जा सके। गांव को कोरोना मुक्त गांव बनाने मे सहयोग करे,व ग्रामीणों को जागरूक कर प्रत्येक घर में पैरासिटामोल रक्खे और बुखार होने पर दवा का सेवन करे।वार्ड सदस्य अपने अपने वार्डो मे स्वच्छता अभियान चलावे, जिससे बिमारियों से लोगो को बचाया जाए।।इस दौरान अनिल कुमार, उमेश सिंह, अमरनाथगौरव, सरिता तिवारी,मीना सिंह, राधेश्याम,अंजनी, अमेरिका, राधेश्याम,समशेर,सुमन, नीतू सिंह सहित अंय मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…