News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: मंगल गीतों के बीच एक दूजे के हुए 164 जोड़े

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 30, 2024  |  6:36 PM

179 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: मंगल गीतों के बीच एक दूजे के हुए 164 जोड़े WhatsApp
Responsive image

Hata News: हाटा/कुशीनगर। स्थानीय ब्लाक परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत सामुहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां 164 जोड़े शादी के पवित्र वंधन में बधे। 160 हिंदू जोड़ों को आचार्य पं. कृष्णा नन्द त्रिपाठी ने विधि विधान से शादी संपन्न कराया। वहीं चार मुस्लिम जोड़ों को मौलाना कादिर ने निकाह संपन्न कराया।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

शादी के लिए हाटा ब्लाक के 29, नगर पालिका परिषद हाटा के 18, सुकरौली ब्लाक के 37, नगर पंचायत सुकरौली के एक, नगर पंचायत मथौली के 15 व विकास खंड मोतीचक के 64 जोड़ों सहित 164 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था। मंगलगीत, वेद मंत्र व बैंडबाजे के धुन से पूरा ब्लाक परिसर गुलजार रहा। ब्लाक प्रमुख हाटा आरजू राव, ब्लाक प्रमुख सुकरौली रंजना पासवान, ब्लाक प्रमुख मोतीचक अर्चना सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव, बीडीओ हाटा सुधा पांडेय, नपाध्यक्ष रामानन्द सिंह बीडीओ सुकरौली सुप्रिया व जिला समाजकल्याण अधिकारी विनय कुमार ने सभी जोड़ों का स्वागत किया व वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। सरकार द्वारा दिए जाने वाले 10 हजार रूपये के उपहार, दो साड़ी सेट, चुनरी, पैंट शर्ट, पगड़ी, डीनर सेट, ट्राली बैग के साथ विवाहिताओ को 35 हजार रूपये की आर्थिक मदद का चेक दिया गया। वहीं उन्हें शादी का प्रमाण पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन गोरखनाथ पांडेय ने किया।

इस दौरान ज्वाइंट बीडीओ हाटा कमलेश सिंह, एडीओ पंचायत रामअशीष, ग्राम प्रधान सतीश गुप्ता, विजय राय ,नन्दकिशोर यादव, नैमुल अंसारी, एस्तायक अहमद,अखिलेश चौहान प्रधान प्रतिनिधि ,पंचायत सचिव किसन राय मनोज शुक्ल, रिया शर्मा बिरेंद्र चतुर्वेदी,रितेश सिंह विश्वजीत सिंह,अनिल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking