हाटा/कुशीनगर। मुख्य चिकिसा अधिकारी व जिला क्षयरोग अधिकारी के दिशा निर्देश में पूरे जनपद में प्रधामनंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों के गोद लेकर उन्हें उपचार चलने तक पौष्टिक आहार देने का कार्यक्रम चल रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार को अपराह्न स्थानीय सीएचसी परिसर में टीबी यूनिट के पर्यवेक्षको द्वारा टीबी मरीजों के गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें इलाज ले रहे 9 टीबी रोगियों को चिकित्सको व कर्मचारियों द्वारा गोद लिया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये प्रभारी चिकित्सधिकारी डॉ वी प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के 2025 तक टीबी मुक्त अभियान को हम सभी जनभागीदारी से ही साकार कर सकते है। अतः मैं सभी समक्ष व्यक्तियों से अपील करता हूँ कि अपने स्वयं के खर्चे से टीबी रोगियों को गोद ले तथा जबतक इलाज चल रहा है,उन्हें प्रतिमाह पौष्टिक आहार देते रहे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये एमडी टीबी व छाती रोग विशेषज्ञ ने कहा कि टीबी मरीजों को गोद लेने से उन्हें एक भावनात्मक लगाव मिलता है।साथ ही जो हम प्रोटीन युक्त पौष्टिक आहार दे रहे है,वह भी उपचार के साथ जरूरी है। जिससे उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। डॉ मिश्र द्वारा दो एमडीआर मरीजों को गोद लिया गया। आपको बता दे कि सामान्य टीबी के मरीजो से भिन्न होते है एमडीआर के मरीज इनकी दवा 9 माह से लेकर 24 माह तक चलती है।
कार्यक्रम के दौरान डॉ वी प्रसाद,डॉ प्रशांत मिश्र,आरबीएसके टीम के डॉ अलीमुल्लाह,डॉ अनिता,गायत्री होमियो हॉल हेतिमपुर के चिकित्सक डॉ शशिकांत मद्देशिया,एआरओ सत्यप्रकाश रावत,एसटीएस राजीव राय,एलटी राजकुमार चौधरी द्वारा टीबी रोगियों को पैष्टिक आहार वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र द्वारा किया गया।
इस दौरान डॉ अजय सिंह,डॉ अमित कुमार,डॉ सुनील निषाद,डॉ प्रशांत मल्ल,डॉ निधि उपाध्याय,डॉ प्रियंका सिंह,डॉ विनीता कुशवाहा,कामिनी विश्वकर्मा, राहुल श्रीवास्तव, लालसाहब सिंह,विश्वमित्र गुप्ता,देवेंद्र प्रताप सिंह,सतीश सिंह,राजेन्द्र सिंह,अरविंद त्रिपाठी,गबिश उपाध्याय,अजय यादव,मुनीब अहमद,सन्तोष कुमार आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…