हाटा/कुशीनगर। राजकीय महाविद्यालय ढाढा बुजुर्ग कुशीनगर में मंगलवार को को वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का आयोजन प्राचार्य डॉक्टर चैतन्य कुमार की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय इंदुपुर गौरी बाजार के प्राचार्य प्रोफेसर उदय भान जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि व्यक्ति का एटीट्यूड ही उसे सफल और असफल बनाता है, सकारात्मक एटीट्यूड से हम बड़ी से बड़ी लड़ाई जीत सकते हैं, खेल से व्यक्ति में सकारात्मक एटीट्यूड उत्पन्न होता है। प्राचार्य डॉक्टर चैतन्य कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है और खेल से ना केवल हमारा व्यक्तित्व विकसित होता है बल्कि आज के समय में हम खेल के माध्यम से कैरियर भी बना सकते हैं। क्रीड़ा प्रभारी डॉ दुर्गेश कुमार त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को क्रीडा शपथ दिलाया तथा वार्षिक क्रीड़ा आख्या का वाचन भी किया, क्रीड़ा प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल में हार जीत का महत्व नहीं होता है, महत्त्व भाग लेने का होता है, संघर्षों का सामना करने का होता है।
छात्र वर्ग में लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विशाल प्रजापति बीएससी द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान विशाल प्रजापति बीए द्वितीय वर्ष तथा तृतीय स्थान चंदन यादव बी.ए.द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया ,वही लंबी कूद छात्र वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुनैना शर्मा बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान साधना यादव बी ए द्वितीय वर्ष तथा तृतीय स्थान शशि कला चौहान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अभिषेक कुमार मिश्र द्वारा किया गया। निर्णायक की भूमिका में डॉ देवेश मणि त्रिपाठी डॉ कुंजलाल सिंह डॉ रतनलाल जायसवाल डॉ अजय कुमार राय डॉ अल्पना सिंह डॉ मनोज कुमार डॉ सुब्बाराव डॉ दीपक भारतीय रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय कर्मचारी योगेश कुमार हरकेश बहादुर राजेश कुमार अरुण कुमार नेबूलाल आदि उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…