News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बेटी को प्रेमी के साथ देख पिता का खून खौला, गला दबाकर दी दर्दनाक मौत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 21, 2023  |  5:52 PM

2,113 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बेटी को प्रेमी के साथ देख पिता का खून खौला, गला दबाकर दी दर्दनाक मौत WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में विगत तीन दिन पहले हुई युवती की हत्या की सफल अनावरण मंगलवार को सेवरही पुलिस,स्वाट टीम के साथ सर्विलांस की संयुक्त प्रयास से हुआ,युवती के हत्या में शामिल तीनों अभियुक्तों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर इनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद कुल्हाड़ी भी बरामद किया गया है।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

जानिए क्या है पूरा मामला

सभी जानते है प्यार अंधा होता है. यह कहावत यूं ही नहीं बनी. इसमें अक्सर लोग रिश्ते नाते और अहसान भुला देते हैं. इतना ही नहीं कई बार यह प्यार किसी की जान भी ले लेता है. ऐसा ही एक मामला कुशीनगर के सेवरही क्षेत्र से सामने आया है। सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर बगहां गांव में झूठी शान में युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार, पिता कन्हैया यादव ने ही पीटने के बाद बेटी का गला मरोड़कर हत्या की थी। उसकी मौत के बाद मृतका के भाई और चाचा ने कन्हैया का सहयोग किया था। बेटी की एक युवक की प्रेम प्रंसंग से पिता खार खाए था। उस समय परिवार के सदस्य शादी में शामिल होने गए थे।

यह हुआ पुलिस की कार्यवाही

स्थानीय पुलिस ने इस मामले में चौकीदार मोहन यादव की तहरीर पर मृतका के पिता कन्हैया यादव, चाचा भरत यादव, छोटे भाई राहुल यादव पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को थाना सेवरही परिसर में बुलाए गए प्रेस कान्फ्रेस में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा ने मीडिया से बताया कि गत 19 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर सेवरही के थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ नरवाजोत बांध के पास गंडक से बोरे से एक युवती का शव बरामद किया। पूछताछ में ।मृतका रूबी यादव के पिता कन्हैया यादव ने बताया है कि 14 फरवरी को घर के सदस्य शादी समारोह में गए थे। रूबी खाने बनाने के लिए घर पर थी। दोपहर में वह अकेले थी। एक बजे वह अचानक घर पहुंचा तो उसके पास एक युवक दिखा। यह देख में आग बबूला हो गया। युवक भाग गया। इसके बाद वह रूबी को पीटने लगा। रूबी बेहोश हो गई। इसके बाद भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने बेटी का गला मोड़कर तोड़कर दिया। रूबी की मौत हो गई। बेटा राहुल और भाई भरत आ गए। बीती बातें बताते हुए उसने उनसे शव को ठिकाने लगाने के लिए सलाह मांगी। फिर शव को बोरे में भरकर नवरजोत बांध से गडंक नदी में फेंक दिया गया।

बेटी को मारने के बाद कन्हैया यादव रात होने का इंतजार कर रहा था। शादी में गई पत्नी ललिता ने जब पूछा की रूबी किधर है। कन्हैया ने पत्नी को गुमराह करने के लिए बताया कि बेटी किसी लड़के से बात करती थी। उसी के साथ भाग गई है। इस वजह से वह बहुत गुस्से में है।

एसपी ने खुलासे के लिए बनाई थी टीम

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण मे तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में इस घटना की खुलासे के लिए थानाध्यक्ष सेवरही संजय कुमार , स्वाट टीम प्रभारी आलोक यादव मय टीम व सर्विलांस टीम प्रभारी शरद भारती संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सफल खुलासे के लिए निर्देश दिया गया।

संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घटना के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित करते हुए मृतक लड़की के शव को गडंक नदी से बरामद किया गया तथा घटना में सम्मिलित तीन अभियुक्तों क्रमश कन्हैया यादव पुत्र स्व0 ईश्वर देव यादव साकिन राजपुर बगहा थाना सेवरही जनपद कुशीनगर (मृतका का पिता),भरत यादव पुत्र स्व0 ईश्वर देव यादव साकिन राजपुर बगहा थाना सेवरही जनपद कुशीनगर(मृतका का चाचा),राहुल यादव पुत्र कन्हैया यादव साकिनान राजपुर बगहा थाना सेवरही जपनद कुशीनगर (मृतका का भाई) को।गिरफ्तार किया गया,इनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी भी बरामद किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking