News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा : गौ-तस्करी करने वाले गैंग के पांच सदस्यों पर हुई गैंगेस्टर एक्ट में कार्यवाही

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 9, 2024  |  5:11 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा : गौ-तस्करी करने वाले गैंग के पांच सदस्यों पर हुई गैंगेस्टर एक्ट में कार्यवाही WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले की पुलिस अपराध जगत से जुड़े लोगो को चिन्हित कर उनकी कमर तोड़ने में कोई गुंजाइश नहीं छोड़ रही है,जिले के एसपी धवल जयसवाल के कुशल मार्ग दर्शन में धमाकेदार बल्लेबाजी मातहत कर रहे है।इस क्रम में कोतवाली हाटा पुलिस ने पशु तस्कर गैंग के पांच सदस्यों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही किया है।

आपके लिए और..- 10 घंटे में 17 बार जाम! सलेमगढ़ में विकास की...

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाटा राज प्रकाश सिंह ने इस संवाददाता को बताया की पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बिहार व अन्य जगहो पर गोवंशी पशुओं की तस्करी करने वाले गैंग के पांच अभियुक्तों नसरुल्लाह पुत्र स्व0 बन्धू सा0 अहिरौली तुलादास थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर , दुर्गेश प्रसाद पुत्र गोधन प्रसाद सा0 मेहदिया बुजुर्ग थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर , दीनानाथ यादव पुत्र गामा यादव सा0 बहरामपुर थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ,संजय शर्मा पुत्र स्व0 नन्दलाल शर्मा सा0 बसडीला बुजुर्ग सलेमगढ थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर , ईमानदार पुत्र यासीन निवासी बेलवा थाना महुआडीह जनपद देवरिया हा0मु0 वार्ड न0 03 करमहा नगर कपूर पिपरा थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर के विरुद्ध थाना कोतवाली हाटा पुलिस द्वारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही हुई है।

उल्लेखनीय है कि उपरोक्त अभियुक्तगणों द्वारा अपने व अपने परिवार एवं सगे संबंधियों, गैंग सदस्यो के लिए आर्थिक व भौतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पश्चिमी उत्तर प्रदेश व अन्य जगहो से पशुओं (गाय, बैल, साड़ व बछड़ो) की गौ–तस्करी करने जैसे जघन्य अपराध किया जाता है दिनांक- 25.09.2023 को मुखविर की सूचना पर पुलिस द्वारा इस गिरोह को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से तीन राशि गोवंशीय पशु व एक अदद महिन्द्रा पिकप बरामद किया गया था। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 630/2023 धारा धारा 3/5ए/5बी/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 का अभियोग पंजीकृत है। गैंग लीडर नसरूल्लाह उपरोक्त नें अपने अन्य सदस्यों के साथ मिल कर गौ–तस्करी करने जैसे जघन्य अपराध कारित करते है। यह गिरोह संगठित होकर अपने व अपने अन्य साथियो के लिए आर्थिक भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश से गौ-तस्करी का कार्य करता है एवं अवैध सम्पत्ति अर्जित कर लिये जिनके विरूद्ध आज थाना स्थानीय पर 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!

कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…

लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking