News Addaa WhatsApp Group

हाटा: आक्रोशित अधिवक्ताओं ने किया उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 9, 2022  |  7:56 PM

534 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: आक्रोशित अधिवक्ताओं ने किया उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें अधिवक्ताओं ने एसडीएम के मनमाने तरीके से बिना न्यायालय में बैठे गलत निर्णय देने के खिलाफ डीएम व मंडलायुक्त गोरखपुर से स्थानांतरण करने की मांग किया है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष,...

सोमवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र भूषण पांडेय के नेतृत्व में एक आवश्यक बैठक की गई।जिसमें सभी अधिवक्ताओं ने एसडीएम पूर्ण बोरा के प्रति विरोध जताते हुए कहा कि एसडीएम हाटा पत्रावलियों को बिना न्यायालय ने बैठे ही मात्र प्रार्थना पत्र पर ही बिना साक्ष्य व बिना अधिवक्ताओं के बहस सुने ही गलत निर्णय दे रहे हैं। जिससे अधिवक्ताओं व वादकारियों में असंतोष व्याप्त है। एसडीएम के मनमाने ढंग से गलत निर्णय सुनाने जाने से वादकारियों व प्रतिवादियों में विवाद की स्थितियां उत्पन्न हो रहा है।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र भूषण पांडेय ने कहा कि एसडीएम की मनमानी नहीं चलेगी।सभी अधिवक्ताओं ने एसडीएम के स्थानांतरण के लिए मंडलायुक्त गोरखपुर व जिलाधिकारी से मांग किया है।इस दौरान एडवोकेट तेज बहादुर मिश्र,जय प्रकाश पांडेय, आंनद शंकर सिंह, रविन्द्र मणि, श्रीप्रकाश पांडेय,रौनक अली ,अमर शंकर श्रीवास्तव, रविन्द्र नारायण तिवारी, सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे.

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking