हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। मथौली बाजार मे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिन शुक्रवार को आशा बहुयो ने मोतीचक ब्लाक अध्यक्ष गीता सिंह के नेतृत्व में आशा बहुओ ने माँग पत्र प्रभारी चिकित्साधिकारी मोतीचक लक्ष्मीशंकरनरायण सिंह को सौंपा।
शुक्रवार को आशा बहुओ के संगठन के ब्लाक अध्यक्ष गीता सिंह की अगुवाई में हड़ताल व धरना- प्रदर्शन सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मोतीचक मथौली में किया गया।उनकी मांग थी कि वर्तमान में प्रदेश सरकार ने मानदेय बढाने का वादा किया था|जिसमे मानदेय बढ़ाकर आशा बहुओं व आशा संगिनी को मानदेय दिया जाये,आशा बहुओ व आशा संगिनी को स्थायी कर्मचारी घोषित किया जाये माँगो को लेकर माग पत्र प्रभारी चिकित्साधिकारी मोतीचक लक्ष्मीशंकर सिंह को सौंपा। मांग पत्र में उन्होंने कहा कि सरकार जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं करती तब तक हम लोग अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार पर रहेंगी
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी लक्ष्मीशंकर सिह ने बताया आशा बहूये कार्य बहिष्कार पर हैं सी0एच0सी पर आई थी शांतिपूर्ण ढंग से धरना पर बैठी रही ज्ञापन सौंपकर सभी अपने घर को चली गई।
इस मौके पर सीमा देवी आसमा बेगम,सुमन देवी,बिन्दु यादव, सावित्री देवी, पुष्पा देवी,अंजुलता देवी,मंजू देवी, अनिता देवी,संजना देवी,आरती तिवारी,सबिता देवी,सिनैना,उषा,मीना देवी आदि लोग मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…