हाटा/कुशीनगर। क्षेत्र पंचायत मोतीचक अन्तर्गत सुभाष इंटर कॉलेज बेदूपार, कुशीनगर के प्रधानाचार्य पद का कार्यभार बुद्ववार को अशोक कुमार पाण्डेय ने ग्रहण किया। उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यालय में उच्च गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन एवं अनुशासन का माहौल बनाए रखना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
पाण्डेय के प्रधानाचार्य पद का कार्यभार ग्रहण करने पर विद्यालय की प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय, प्रबन्धक विशाल सिंह, मंत्री रामकवल सिंह, वरिष्ठ सदस्य मधुसूदन पति त्रिपाठी, उपेन्द्र नाथ तिवारी पूर्व प्रधानाचार्य, रमेश चंद त्रिपाठी पूर्व प्रधानाचार्य, साहित्यकार शैलेन्द्र ‘असीम’, श्यामनारायण त्रिपाठी, पं. श्रीनारायण त्रिपाठी पूर्व प्रधान, राजीव कुमार पाण्डेय, अभिषेक कुमार पाण्डेय, सुनील पाल, अभिनीत राय, संजय गोंड, प्रदीप चौबे, प्रदीप मौर्य, शालिनी सक्सेना सहित सम्पूर्ण विद्यालय परिवार तथा अधिक संख्या में क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए हर्ष प्रकट किया है।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…