News Addaa WhatsApp Group

हाटा: पात्र श्रमिकों की खोज के लिए आयोजित किया गया जागरूकता शिविर

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 15, 2021  |  2:58 PM

591 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: पात्र श्रमिकों की खोज के लिए आयोजित किया गया जागरूकता शिविर

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा झांगा में बुधवार को श्रम विभाग के तरफ से जागरूकता अभियान चलाया गया।जिसके अन्तर्गत उत्तर प्रदेश श्रम एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण कर्मकार बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाले 20 नवम्बर को सामूहिक विवाह के लिए जागरूक किया गया।श्रम प्रवर्तन अधिकारी हाटा रमन कुमार श्रीवास्तव ने बताया गया कि जो श्रमिक 100दिन पूर्व विभाग में मजदूर के लिए पंजीकृत है तथा उनकी लड़की का विवाह करना है।वे ही उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत संचालित सामूहिक कन्या विवाह अनुदान सहायता योजना के तहत पात्र होंगे। ऐसे श्रमिक कार्यालय में सम्पर्क कर अपना आवेदन करे।बी ओ सी डब्ल्यू के कर्मचारी शशि शेखर मिश्र ने बताया कि श्रमिक अपना आधार कार्ड,श्रमिक कार्ड,परिवार रजिस्टर,वधू के दो फोटो, बधू का उम्र 18 वर्ष होने के प्रमाण पत्र, वर के 21 वर्ष होने के प्रमाण पत्र, सहमति प्रमाण पत्र व घोषणा पत्र 90 दिन काम करने के प्रमाण के साथ अपना आवेदन सम्बन्धित श्रम विभाग कसया,हाटा व पड़रौना मे जमा करने की अपील किये।सामूहिक विवाह कुशीनगर में आयोजित किया जा रहा है। साथ ही श्रमिकों से अपील किये की अधिक से अधिक संख्या में जिनके पुत्री के शादी करनी हो वे कार्यालय से सम्पर्क कर आवेदन करें।उक्त कार्यक्रम में राजेश, शेषमणि,रजनीश,अनुज, छोटू,शुशीला, मरजादी,रंभा,सुनैना,ऊषा,मंजू, नवनीत आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking