News Addaa WhatsApp Group

हाटा: जागरूकता बैठक; टीबी मुक्त भारत अभियान में करे सहयोग- आशुतोष

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 27, 2022  |  6:23 PM

477 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: जागरूकता बैठक; टीबी मुक्त भारत अभियान में करे सहयोग- आशुतोष

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंर्तगत ग्राम बतरौली के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों,शिक्षकों के लिये एक टीबी रोग जागरुकता बैठक आयोजित किया गया।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

बैठक में उपस्थित बच्चों, शिक्षकों व ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी का सपना है कि आगामी 2025 तक देश व प्रदेश को टीबी रोग से मुक्त करना है। यह तभी सम्भव होगा जब आप सभी का सहयोग रहेगा। श्री मिश्र ने कहा कि जिनको भी एक सप्ताह से खांसी,खांसी के साथ बलगम आना,शाम को बुखार आना,भूख न लगना,वजन कम होना आदि लक्षण किसी भी व्यक्ति में हो तो उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भेजकर उनके बलगम की जाँच कराये। जाँच व उपचार की व्यवस्था निःशुल्क है। साथ ही मरीज को प्रतिमाह पाँच सौ रुपये पोषण भत्ता भी दिया जायेगा।

सीएचओ रेनु गुप्ता ने कहा कि अगले सप्ताह से टीबी के जाँच व उपचार हेतु गांव में कार्यक्रम चलाया जायेगा। जिसमें सम्भावित रोगियों के जाँच के लिये घर से बलगम एकत्रित कर अस्पताल पर भेजा जायेगा। और जाँच में यदि मरीज पॉजिटिव पाया गया तो उनके उपचार भी निःशुल्क कोर्स पूर्ण होने तक किया जायेगा। आप सभी टीबी कार्यक्रम के अभियान में सहयोग करे।

इस दौरान एएनएम सीमा कुशवाहा,शिक्षिका नीतू चौहान,सीता सिंह,प्रिंस,महेंद्र,अनामिका,सावित्री देवी,अनिता देवी,शिवम,रंजना आदि उपस्थित रही।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking