News Addaa WhatsApp Group

हाटा: निक्षय मित्र बन टीबी रोगियों को दे पौष्टिक आहार-आशुतोष

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 15, 2023  |  5:29 PM

10 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: निक्षय मित्र बन टीबी रोगियों को दे पौष्टिक आहार-आशुतोष

हाटा/कुशीनगर। सरकार की मंशा के अनुरूप प्रतिमाह के 15 तारीख को मनाया जाने वाला निक्षय दिवस के क्रम में शुक्रवार को टीबी यूनिट हाटा के टीबी रोग पर्यवेक्षको द्वारा स्थानीय नगरपालिका परिषद में स्थित कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ रही छात्राओं को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को सम्बोधित करते हुये एसटीएलएस आशुतोष मिश्र ने कहा कि प्रधामनंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के लिये हमें समाज के सभी व्यक्तियों को जागरूक करने की आवश्यकता है तथा उनके सहयोग से ही हम इस मिशन को सफल बना सकते है। उन्होंने बच्चों को लक्षण के बारे में बताते हुये कहा कि आप के आसपास कोई भी व्यक्ति ऐसा दिखे तो उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजे। एसटीएस राजीव कुमार राय ने टीबी कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि जांच,उपचार निःशुल्क है साथ ही जो रोगी पाया जाता है उसे निक्षय पोषण योजना के तहत इलाज चलने तक प्रतिमाह पाँच सौ रुपये भत्ता भी दिया जा रहा है। बच्चों से प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी किया गया। वार्डेन नीतू शर्मा द्वारा आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान शिक्षिका रत्ना,वंदना,प्रतिभा वर्मा एवं रसोइया निर्मला,इंद्रावती,पूनम उपस्थित रही।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

निक्षय दिवस के अवसर पर सीएचसी परिसर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमार एवं एमोटीसी डॉ अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में निक्षय मित्र कपड़ा व्यवसायी अजित यादव,बीएसडब्ल्यू हरिश्चन्द गौड़ एवं पीयूष सिंह द्वारा टीबी रोगियों को रोग लेकर उन्हें प्रोटीनयुक्त पोषण की पोटली दी गयी। निक्षय दिवस पर 30 सम्भावित व्यक्तियों के बलगम की जाँच की गयी तथा दो नये रोगियों की दवा भी शुरू की गयी। वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोग शाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने समाज के सम्भ्रांत व्यक्तियो से अपील किया कि अधिक से अधिक व्यक्ति निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार देकर उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने में मदद करे।

इस दौरान डॉ वी प्रसाद,डॉ सुनील निषाद,डॉ प्रशांत मल्ल,डॉ निधि उपाध्याय,डॉ विनीता कुशवाहा,विश्वामित्र गुप्ता,लाल साहब सिंह,राजकुमार चौधरी,देवेंद्र सिंह,किरन चौहान,सतीश सिंह,सत्यप्रकाश रावत,अरविंद द्विवेदी,राहुल श्रीवास्तव,गुलाव प्रजापति,इमरान खान,मुनीब अहमद आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking