हेतिमपुर,कुशीनगर । ( ज्ञानेश्वर बरनवाल की रिपोर्ट) जनपद के हाटा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत लालीपार गांव में कसया फीडर विद्युत विभाग की ओर से आज एक दिवसीय राहत कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप पंचायत भवन परिसर में संपन्न हुआ।
राहत कैंप में क्षेत्रीय उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कैंप के दौरान खराब मीटर बदलने, बिजली बिल में सुधार, नए कनेक्शन, लो वोल्टेज, विद्युत आपूर्ति में बाधा सहित अन्य शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और संबंधित कर्मचारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।
इस अवसर पर कसया विद्युत विभाग के एसडीओ राहुल कुमार कर्मचारी संतोष यादव सहित अन्य विद्युतकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और समय से बिजली बिल जमा करने व सुरक्षित विद्युत उपयोग के प्रति जागरूक किया।
एसडीओ राहुल कुमार ने बताया कि राहत कैंप का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण उपभोक्ताओं को उनके गांव में ही बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें विभागीय कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। वहीं जेई राजाराम सागर ने कहा कि ऐसे कैंप आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
राहत कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपभोक्ता पहुंचे और विभाग की इस पहल की सराहना की। मौके पर कई लंबित शिकायतों का समाधान होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली। तथा ग्रामीण बिजली बिल भी जमा किए।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…