हाटा/कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित कृषक सेवा संस्थान के स्थापक स्व अवधेश यादव के प्रथम पुण्यतिथि पर संस्थान के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान श्रीमती शीला ने 250 बुजुर्ग महिलाओं बृद्वजनो को कम्बल बितरण किया।
इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष श्रीमती शीला ने कहा कि संस्थान के संस्थापक स्व अवधेश यादव ने बीस बर्ष पूर्व संस्थान की स्थापना की थी जो आज एक वृक्ष का रुप धारण कर लिया है जिसमें आज सैकड़ों लोगों को संस्थान के माध्यम से रोजगार उपलब्ध उपलब्ध है आज पुर्वांचल में संस्थान के नारायणी के प्रोजेक्ट साबून सर्फ हल्दी,चायपत्ती, अगरबत्ती अंय आवश्यक बस्तु बाजारो में उपलब्ध है।
युवाओ व बेरोजगार लोगों के मदत करना उनके जीवन का लक्ष्य था वो आज हम लोगों के बीच नहीं हैं लेकिन हम उनके संकल्प को आगे बढा कर समाज की सेवा करने का काम संस्थान के माध्यम से किया जा रहा है।इस दौरान संस्थान के प्रबंधक लालबचन तिवारी,बिन्द्रावती देवी,गंगा प्रसाद, उस्मान अंसारी,विवेक यादव,सोनू कुमार,ममता देवी,प्रदीप शर्मा,गुलाबपटेल अमरनाथ,मुलायम यादव आदि मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…