News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: ब्लाक प्रमुख ने स्मार्ट फोन किया बितरण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 13, 2024  |  6:11 PM

86 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: ब्लाक प्रमुख ने स्मार्ट फोन किया बितरण WhatsApp
Responsive image

हाटा/कुशीनगर। सुकरौली विकास खंड के डुमरी मलांव स्थित कलावती देवी महिला महाविद्यालय व निजी आईटीआई में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

मंगलवार को कलावती देवी महिला महाविद्यालय में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में पहुंची सूकरौली प्रमुख रंजना पासवान ने कहा कि देश की तरक्की में युवाओं का बड़ा योगदान है। अब बच्चों की शिक्षा तकनीकी ज्ञान पर आधारित हो गई है। तकनीकी ज्ञान से शिक्षा ग्रहण करने में लोगों को मदद मिलती है। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार युवाओं एवं छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने को लेकर सभी प्रकार के उपक्रम कर रही है।टैबलेट व स्मार्टफोन बच्चों की पढ़ाई में काफी मददगार साबित होंगे।वहीं महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार राव उर्फ पिंटू ने कहा कि छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा व्यवस्था देने के लिए महाविद्यालय, आइटीआइ कालेज का निर्माण किया गया है इससे छात्रों को अग्रणी शिक्षा उपलब्ध होगी।

श्री राव ने कहा कि छात्र-छात्राओं के सुनहरे भविष्य के लिए सरकार की पहल पर टैबलेट का वितरण किया जा रहा है। इससे उन्हें आगे की पढ़ाई करने में आसानी हो। महाविद्यालय की प्राचार्य वीना देवी ने बताया कि बीए के 210 तथा बीएड के 99 छात्रों को स्मार्ट फोन वितरण किया गया है।वहीं कलावती देवी निजी आईटीआई कालेज के प्रधानाचार्य आदित्य रंजन गिरी ने कहा कि कुल 117 छात्रों को स्मार्ट फोन वितरण किया गया है। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र यादव ने किया।इस दौरान महेंद्र पासवान,बृजेश यादव,मदन कुमार शालिग्राम त्रिवेदी राकेश यादव, प्रभुनाथ मौर्या शैलेन्द्र कुमार गुप्ता,मन्नुलाल सहित अन्य मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking