हाटा/कुशीनगर।बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज कुशीनगर के इण्टरमीडिएट के पूर्व छात्र ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण शोध कर जनपद का नाम रोशन किया है।
विज्ञान वर्ग से इण्टर करने वाले डा विनोद कुमार भारती मूल रूप से गोरखपुर के बड़हलगंज के सिधुआपार के रहनेवाले हैं और उनके पिता रामलखन प्रसाद कसया व पडरौना न्यायालय में एस पी ओ रह चुके हैं। अधिक समय यहीं रहने के कारण डा भारती ने बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज मे कक्षा नौ से इण्टर तक पढ़ाई किया और गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीएससी करने के बाद इण्डियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस बैगलोर से एम एस सी व पीएचडी बायोटेक्नोलॉजी से किया।उनकी नियुक्ति न्यूयार्क में सीनियर साइंटिस्ट के रूप में हुई है। इस विषय पर डा भारती को पाँच साल के बाद यह सफलता मिली है जिसको प्रसिद्ध जर्नल. नेचर ने प्रकाशित किया है। यह खोज चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में तहलका मचाने वाला है। उन्होंने क्रूशियल रोल एण्ड मेकेनिज्म आफ ट्रांसक्रिप्शन कम्पाउंड डीएनए रिपेयर इन वैक्टीरिया””विषय पर शोध कार्य किया है। जिस परआगे भी गंभीरतापूर्वक अध्ययन किया जाएगा जिससे गंभीर रोग कैंसर से निपटने में भारी सफलता मिलेगी। यह जानकारी उनके पिता रामलखन प्रसाद ने दिया है।
डा भारती की सफलता पर बुद्ध इण्टरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक अग्निवेश मणि, मंत्री गंंगेश्वर पाण्डेय, प्राचार्य डा राजेश कुमार चतुर्वेदी, सेवानिवृत्त न्यायाधीश सतीश चंद्रश्रीवास्तव, सेवानिवृत्त न्यायाधीश हरी प्रसाद आर एस गौड़, इंजीनियर ओमप्रकाश, संजय कुमार पाण्डेय, आदि ने प्रसन्नता जाहिर की है।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…