कसया/कुशीनगर । रोटरी क्लब कुशीनगर और राज आई हॉस्पिटल, गोरखपुर के संयुक्त प्रयास से कसया स्थित वृद्धाश्रम में रविवार को एक विशेष नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वृद्धाश्रम के सभी वृद्धजनों के नेत्र संबंधी समस्याओं का गहन परीक्षण किया गया।
जांच के दौरान 17 वृद्धजनों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। इनमें से 9 वृद्धजनों का सोमवार को गोरखपुर स्थित राज आई हॉस्पिटल में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। शेष बचे 8 वृद्धजनों का ऑपरेशन भी शीघ्र कराया जाएगा, जिससे उनकी दृष्टि पुनः बहाल हो सके।
रोटरी क्लब कुशीनगर ने राज आई हॉस्पिटल के समर्पित चिकित्सकों और उनकी टीम के प्रति आभार प्रकट किया, जिनके अथक प्रयासों से यह पुनीत कार्य संभव हो सका। साथ ही, वृद्धाश्रम की प्रबंधक श्रीमती रागिनी सिंह “रज्जू” और उनकी टीम का भी विशेष धन्यवाद किया गया, जिनके सहयोग ने इस सेवा कार्य को सफल बनाया।
क्लब के अध्यक्ष वाहिद अली ने कहा कि रोटरी क्लब का यह प्रयास समाज के उपेक्षित वर्गों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि क्लब भविष्य में भी ऐसे सेवाभावी कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
कुशीनगर। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा/कुशीनगर । कोतवाली क्षेत्र के सीएचसी देवतहां में मंगलवार को अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र…
कुशीनगर। जनपद में विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाने की दिशा में एक बड़ी राहत…
स्व. अजित सिंह का राष्ट्र के विकास में अहम योगदान,: सिया शरण पाण्डेय हाटा…