हाटा/कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाठक के अध्यक्षता में आगामी बकरीद पर्व एवं कांवड़ यात्रा को देखते हुए रविवार को त्योहारों को शांति के माहौल में संपन्न कराने के लिए शान्ति कमेटी की बैठक हुई। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाठक ने उपस्थित लोगों को विधि व्यवस्था व कोविड़ प्रोटोकॉल से संबंधित जानकारी दी। साथ ही भाईचारे व सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व को संपन्न करने के लिए एक दूसरे का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने संदेहास्पद गतिविधियों की गुप्त सूचना पुलिस को देने की लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों में खलन पैदा करने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी।
इस दौरान राशिद खा,डा बब्लू खां, शाकिर अली,ब्यास ओझा सुनील कुमार,जावेद,अनील,कुमार,उमेश सिंह, प्रधान गण, संभ्रांत लोग, धर्मगुरु आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…