हाटा/कुशीनगर।उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के सचिव के निर्देश के अनुपालन में आयोजित संस्कृत सप्ताह का समापन समारोह रविवार को सम्पन्न होगा ।
जिला विद्यालय निरीक्षक कुशीनगर रविंद्र सिंह के आदेशानुसार पूरे जनपद में8से 14अगस्त तक समस्त संस्कृत विद्यालयों में संस्कृत सप्ताह मनाया जा रहा है।जिसमें छात्रों द्वारा संस्कृत भाषा में परिषद द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रम संपादित किए जा रहे हैं।समापन समारोह रविवार को श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के सभागार में दिन में11 बजे से होगा जिसके मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह होंगें।जिसमें जनपद के समस्त संस्कृत विद्यालयों के आचार्य व छात्रों की उपस्थिति रहेगी।उक्त जानकारी श्रीनाथ संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक एवम् श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के मंत्री गंगेश्वर पाण्डेय ने दी।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…