News Addaa WhatsApp Group

हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बना दलालो का अड्डा; प्रभावशाली डाक्टर के निजी चालक भी इस धंधे में संलिप्त

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Apr 11, 2022  |  3:13 PM

1,239 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बना दलालो का अड्डा; प्रभावशाली डाक्टर के निजी चालक भी इस धंधे में संलिप्त
हाटा/कुशीनगर। एक तरफ प्रदेश सरकार आम जनमानस को अच्छी चिकित्सा सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री रात दिन एक किए हुए हैं कि आम जनमानस को अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो परंतु शासन व प्रशासन की मंशा को धत्ता बताते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा पर डाक्टरो व दलालो के मिली भगत से मरीजो का शोषण किया जा रहा है।
सोमवार को न्यूज अडडा प्रतिनिधि जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचा तो देखा कि डाक्टरों के रुम में कुछ दलाल बैठे हुए थे,जो डाक्टरों की पर्ची को लेकर मेडिकल स्टोर्स और अल्ट्रा साउंड सेंटर पर मरीजों को भेज रहे थे।कुछ दलाल मरीजो के पर्ची का इंतजार करते देखे गये।जब फोटो लेने की प्रक्रिया शुरू हुआ तो भागने लगे। वहा कुछ लोगों ने बताया कि नये मरीजो के साथ ए दलाल ज्यादा सक्रिय भूमिका में नजर आते हैं। सबसे दिलचस्प बात तो देखने में यह मिला कि एक डाक्टर साहब के ओ पी डी में उनका निजी डाइबर मौजूद होकर मरीजो का दवा लिखवाने में मशगुल था।अन्य चार दलाल कोई किसी के यहा तो कोई किसी के यहां अपने नम्बर का इंतजार कर रहा था।इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सबसे चर्चित डाक्टर साहब का डाइबर पर्ची लिखवाने व अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मरीजो को भेजने व कमीशन वसुली के लिए मशहूर है।
इस स्वास्थ्य केंद्र पर कभी जाइए तो डाक्टर के आवास से लगायत ओ पी डी में ए डाक्टरों के दलाल मौजूद मिलते हैं। चर्चित व प्रभावशाली डाक्टर साहब का कुछ मामला जाच में भी चल रहा है। प्रदेश सरकार के जनकल्याण के लिए किए जा रहे परिश्रम को डाक्टरों के चलते पलीता लग रहा है।विवश मजबूर लोगो के शोषण के केंद्र बने दलालो पर जब तक जिला चिकित्सालय के तरह संयुक्त टीम का गठन कर छापेमारी और गिरफ्तारी के साथ मुकदमा पंजीकृत नहीं होगा तब तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दलालो का अडडा बना रहेगा। कुछ डाक्टर तो  यहा वर्षो से अंगद की पांव के तरह वर्षों से यहा जमे हुए जिनके पाले हुए दलाल रात दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को बदनामी का केंद्र बना दिए हैं।
इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा धिकारी से सम्पर्क करने के लिए फोन किया गया घंटी बजता रहा परंतु फोन नहीं उठा जिससे उनके पक्ष की जानकारी नहीं मिल पाया।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking