News Addaa WhatsApp Group

हाटा: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 15, 2023  |  4:35 PM

23 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
  • सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 06 आवेदन पत्रों का हुआ मौके पर निस्तारण

हाटा/कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं का एक-एक कर गम्भीरता पूर्वक सुना गया, व सम्बन्धित विभाग को निर्धारित अवधि के भीतर निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 45 प्रार्थना पत्र पड़े ,जिसमें से 6 का निस्तारण मौके पर ही किया गया, पुलिस विभाग के 15, विकास विभाग के 06, समाज कल्याण विभाग का 01, शिक्षा विभाग का 01 तथा अन्य विभाग के 09 प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किये गए । इस प्रकार कुल 77 आवेदन पत्रों में 06 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया । तथा अवशेष 71 आवेदन पत्रों को सम्बन्धित को शीघ्र निस्तारण हेतु सौंप दिए गए।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को राजस्व टीम बनाकर पुलिस बल की सहायता से मौके पर जाकर प्रार्थना पत्रों व शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटरिया, उप जिलाधिकारी हीरा लाल, सीओ कुंदन सिंह, तहसीलदार दिनेश कुमार सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी व तहसील के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी ने किसानों को श्रीअन्न उन्नत बीज को निशुल्क बितरण किया।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking