हाटा/कुशीनगर। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के द्वारा डीजल पेट्रोल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन अभियान के तहत कांग्रेस के पीसीसी सदस्य प्रमोद पांडेय व जिलाउपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता ब्यास ओझा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया
नगर के सोनबरसा के पास एच पी पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन आयोजित कर सरकार से डीजल पेट्रोल मूल्य में हुई वृद्धि को वापस लेने की मांग की गई,इस दौरान सरकार के द्वारा जो जनविरोधी नीतियां चल रही है उसके खिलाफ कांग्रेसियों ने जमकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
इस अवसर पर असलम शेख,अजीत यादव, सुजीत जायसवाल, शत्रुर्नजन यादव,शाहिद अंसारी, इस्माइल अंसारी,कासिम खान,नौसाद अंसारी,गुड्डू अंसारी,आशिक अंसारी,मकसूद शेखआदि कांग्रेसी उपस्थित थे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…