News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: ढाढा चीनी मिल के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान के लिए तहसील में लगा कांउटर

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 3, 2024  |  6:51 PM

161 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: ढाढा चीनी मिल के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान के लिए तहसील में लगा कांउटर

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर में न्यू इंडिया शुगर मिल के हेतू अधिग्रहित भूमि के अवशेष किसानों के बकाए प्रतिकर/मुआवजा हेतू जिला प्रशासन द्वारा अवशेष किसानों के भुगतान हेतू प्रशासन द्वारा सुविधा केंद्र स्थापित कराया गया है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

मंगलवार को प्रभारी एसडीएम मोहम्मद जफर ने बताया कि ढाढा चिनी मिल के लिए बर्ष 2009 मे लोक हितों को देखते हुए राज्य सरकार ने 19.804 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण किया था, जहां 5.38 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कराया गया था तथा अवशेष 14.48 हेक्टेयर भूमि को जिला प्रशासन द्वारा बीते रविवार को कब्जे की कार्रवाई की गयी जहां अवशेष किसानों को मुआवजा/प्रतिकर देने के लिए किसान हित को देखते हुए प्रशासन द्वारा वर्तमान नियमावली के अनुसार उक्त भूमि नगर क्षेत्र में होने के कारण जिलाधिकारी द्वारा दोगुना भुगतान कराया जा रहा है। प्रभारी एसडीएम मोहम्मद जफर ने प्रभावित किसानों से अपील किया है कि तहसील परिसर में बने सुविधा केंद्र पर पहुंच अपने आवश्यक प्रपत्र आधार कार्ड, बैंक पासबुक नोटरी प्रस्तुत कर मुआवजा प्राप्त कर लें।

इस दौरान नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, प्रभारी कानूनगो संजीवन मिश्र रामेंद्र तिवारी, किशोरी लाल, अमित कुमार सहित अन्य राजस्व टीम सुविधा केंद्र पर तैनात रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking