Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

हाटा: पल्स पोलियों अभियान को सफल बनाने हेतू उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Dec 3, 2024, 6:50 PM IST • अब तक 144 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। मंगलवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उप जिलाधिकारी मु०जफर की अध्यक्षता में तहसील क्षेत्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी व खंड शिक्षा अधिकार व बाल विकास परियोजना अधिकारियों के साथ पल्स पोलियों अभियान को सफल बनाने हेतू बैठक किया गया।

इस बैठक में आगामी दिनांक 8 .12 .24 से 13 .12 .24 तक चलने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान की तहसील टास्क फोर्स की टीम मौजूद रही।जिसमें पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 8 दिसंबर 24 को बूथ पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी एवं 9 दिसंबर 24 से 13 दिसंबर 24 तक घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। 8 दिसंबर 24 को बूथ दिवस के दिन सभी स्कूलों को खुले रखने का निर्देश दिया गया एवं बच्चों की बुलावा टोली गांव में भेज कर प्रचार प्रसार कराया जाए। जिससे अधिक से अधिक संख्या में बूथ दिवस के दिन ही बच्चों को पोलियो वैक्सीन से आच्छादित किया जा सके । बूथ दिवस के दिन बच्चों को मिड डे मिड दिया जाए।

Advertisement

आंगनवाड़ी विभाग को निर्देश दिया गया कि बूथ के दिन बच्चों को बूथ पर लाने में सहयोग करें एवं पोषाहार का वितरण करें।इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी अमित कुमार, हेमन्त वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi