हाटा/कुशीनगर। अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू इंडिया शुगर मिल में गन्ना पेराई अंतिम चरण में हैं ।ऐसे में मिल प्रबंधन ने चीनी मिल के गेट पर ही फ्री खरीद करा दी है। रविवार को मिल के जीएम करन सिंह ने बताया कि मिल की मांग के अनुरूप गन्ना नहीं मिल पा रहा है अधिक से अधिक मात्रा में इंडेंट भी जारी कर दिया गया है इसके बावजूद भी किसान गन्ना आपूर्ति बहुत धीमी गति से कर रहे हैं। जिसके कारण गन्ना पेराई अंतिम चरण में है। इसलिए सभी सेंटरों सहित मिल गेट पर गन्ने तौल फ्री कर दिया गया है। उन्होंने क्षेत्र के सभी किसानों से अपील किया है कि जिनके पास भी आपूर्ति योग्य गन्ना अवशेष है वह शीघ्र ही चीनी मिल गेट पर गन्ना आपूर्ति करें।
वहीं जीएम करन सिंह ने बताया कि एक दिसंबर से चीनी मिल का पेराई सत्र आरंभ हुआ था। चीनी मिल ने पेराई सत्र चलते हुए लगातार किसान हित में त्वरित गन्ना मूल्य भुगतान को आगे बढ़ाते हुए 28 फरवरी तक का खरीदे गए 66.48 लाख कुंतल गन्ना मूल्य भुगतान 19999.44 लाख रुपये किसानों के खातों में भेज दिया गया है। जीएम करन सिंह ने बताया कि मिल किसानों के गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए कटिबद्ध है।श्री सिंह ने किसानों से अपील किया कि आगामी बसंत कालीन गन्ना बुआई प्रारंभ हो गया है किसान अधिक से अधिक क्षेत्र में सामान्य भूमि में को0-0118,15023 तथा जल भराव वाले क्षेत्रों में को0-98014व 94184 प्रजाति के ही गन्ने की बुवाई तीन से चार फीट की दूरी पर बुआई कर अधिक अधिक पैदावार का लाभ लें । चीनी मिल द्वारा नये प्रजाति को0-15023 व 14201 जैसी रोग रहित तथा अधिक उपज देने वाली गन्ना प्रजातियों का बीज जा रहा है। साथ ही चीनी मिल द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपने अपने क्षेत्र के गन्ना सुपरवाइजरों से संपर्क कर सकते हैं।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…