हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । मोतीचक विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी,ने आंगनबाड़ी केन्द्रों, सामुदायिक भवन,व आवासों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
वृहस्पतिवार को जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा0 मो० नासेह दस बजे के लगभग आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुचकर केंद्र का निरीक्षण किया इस दौरान बच्चों के मिलने वाले राशन के रजिस्टर का अवलोकन किया वहीं बच्चों के परिजनों से राशन मिलने का पुष्टि की। निरीक्षण के दौरान पूर्व में जहां छः बच्चे कुपोषित मिले थे वहीं आज तीन बच्चे ही कुपोषित मिले जिन्हें उचित फुड के बारे में जानकारी दी।उसके बाद जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने सामुदायिक भवन के देख रेख के बारे में जानकारी दी और गांव में मिले आवासों का निरीक्षण किया जो पूर्ण पाए गये। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों को बताया कि शीघ्र ही निशुल्क बोरिग 25अक्टूबर के बाद आ जाएगा।इस लिए जिनको बोरिंग बाकी है उसे करा लें।गाव में कृषक सेवा संस्थान द्वारा ग्रामीण महिलाओं द्वारा किए जा रहे साबुन, मोमबत्ती,बिंदी आदि कार्यों का निरीक्षण किया और मौजूदा महिलाओं का हौसला आफजाई किया।ग्राम सभा के मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा अबेध कब्जा व अतिक्रमण के बारे में लालबचन तिवारी व उमेश सिंह अंय ने ज्ञापन सौपा जिस पर कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान श्रीमती शीला अनिल कुमार, प्रतिभा तिवारी,संजू,निक्की सिंह,यतीम अंसारी,हफीज अंसारी,गंगा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…