News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 23, 2023  |  6:09 PM

661 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा
  • सिद्ध पीठ करमहा मठ को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए पुजारी व आस पास के गावों के लोगों से की वार्ता

हाटा/कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने गुरूवार की दोपहर हाटा विकास खंड के गांव अर्जुन डूमरी, रामपुर बुजुर्ग व सुकरौली विकास खंड के गांव रामपुर सोहरौना पहुंचकर अमृत सरोवर, खेल मैदान आदि विकास कार्यों का जायजा लिया। वहीं नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड करमहां नगर में स्थित सिद्ध पीठ करमहां मंदिर पहुंचकर मठ को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए मंदिर के पुजारी विवेकनाथ व अन्य ग्रामीणों से वार्ता किया। वहीं करमहां मठ के ऐतिहसिक महत्व के बारे में भी जानकारी ली। ग्राम सभा रामपुर बुजुर्ग निवासी रामजी सिंह द्वारा किए जा रहे मत्स्य पालन को भी जिलाधिकारी व सीडीओ ने जिले के अन्य अधिकारियों के साथ जाकर देखा

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

रामपुर बुजुर्ग में अमृत सरोवर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान सुभाष सिंह व पंचायत सचिव किसन राय को सरोवर के चारो ओर शीघ्र पौध रोपण कराने व खेल मैदान का निर्माण शुरू कराने का निर्देश दिया। वहीं करमहा मठ स्थित पोखरे के सुंदरीकरण के लिए हल्का लेखपाल व तहसील के अधिकारियों से पोखरे के जमीन के बारे में जानकारी ली। वृक्षारोपण प्रकाश व्यवस्था व सौन्दर्यीकरण का निर्देश दिया। सुकरौली विकास खंड के गांव रामपुर सोहरौना में मनरेगा पार्क का निरीक्षण व निर्माणाधीन आरसीसी का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान उपजिलाधिकारी वरूण कुमार पांडेय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाटा अजय कुमार सिंह, डीपीआरओ अभय यादव, संजीवन मिश्र, हरिशंकर सिंह, प्रद्युम्न राव, प्रदीप गुप्ता, प्रेम शंकर द्विवेदी, राजू वर्नवाल, राजकुमार, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking