News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: हर वर्ग को मिल रहा सरकार की योजनाओं का लाभ- आशुतोष बहुगुणा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 23, 2023  |  6:29 PM

577 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हर वर्ग को मिल रहा सरकार की योजनाओं का लाभ- आशुतोष बहुगुणा
  • भाजपा पिछड़ा मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं को किया गया जागरूक

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा द्वारा  नगरपालिका व नगर पंचायतों के मद्देनजर जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया।  मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव व वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव को देखते यह सम्मेलन काफी महत्वपूर्ण है। पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है। योगी सरकार द्वारा लाया गया बजट जनता के हित में है। कार्यकर्ताओं को अछूता छोड़कर, लक्ष्य तक पहुंचा पाना कठिन होगा। इसलिये संगठन के साथ चुनावी प्रक्रिया में भी सबकी सक्रिय भागीदारी हो।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

आप सबकी पेज प्रमुख, डाटा प्रबंधन, तथा जन संवाद में भूमिका सक्रिय रूप से हो। विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता बंका सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए अपील किया कि पार्टी की रीति, नीति और संकल्पों को आगे बढ़ाएं। इसी क्रम में वक्ताओं ने कहा कि जनपद में नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में सम्मेलन कर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों एवं लाभों को गिनाते हुए पार्टी पिछड़ा वर्गों के मान, सम्मान व हक देने का काम कर रही है।

इससे पूर्व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं0 दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। संचालन जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा सुशील शर्मा ने करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष मनीष जयसवाल ने किया। इस दौरान पीयूष सिंह, रितेश गुप्ता, पप्पू चौहान, चंदन सिंह, रवि चौहान  सहित भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking