हाटा/कुशीनगर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात आशा कर्मियो ने 6 माह से मानदेय न मिलने को लेकर एक सप्ताह से बीसीपीएम विनिता मौर्या के विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर रही है तथा आज बीसीपीएम कार्यालय में ताला बन्द कर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान आशाकर्मी प्रियंका मणि चक्कर खाकर बेहोश हो गयी जिनको तत्काल आई सी यू में भर्ती कराया गया जहां देर शाम होश में आने पर घर भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार आशा कर्मियो ने बताया कि वे बीसीपीएम विनिता मौर्या के अधीन रह कर सभी कार्य करती है तथा उनके सभी आदेशों का पालन करती है लेकिन उनके तानाशाही रवैये से उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता है। आशा कर्मियों ने अनेक बार लोकतांत्रिक तरीके से अपने मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है। इस धरना में ब्लाक अध्यक्ष गीता बरनवाल,प्रियंका मणि, सीमा देवी, सावित्री देवी,किरन कुशवाहा,सिमरिखा,किसमती, बंदना, रम्भा, ममता,रिमा चौहान आदि आशा कर्मियों ने बताया कि जब तक बीसीपीएम विनिता मौर्या को यहां से हटाया नहीं जाता तब तक उनका आन्दोलन जारी रहेंगा।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…