हाटा/कुशीनगर। श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज हाटा के प्रांगण में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की इकाई का चुनाव गुरूवार को सम्पन्न हुआ। चुनाव संगठन के जिलामंत्री अनिल कुमार दूबे की देखरेख में हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से रामसुमिरन मौर्य को अध्यक्ष, डॉ. बृजेश कुमार चौहान को इकाई मंत्री, अमित विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष और अनूप कुमार कुशवाहा को उपमंत्री चुना गया।
साथ ही जिला प्रतिनिधि के लिए गोविंद प्रसाद वर्मा, धर्मेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद, रामसुमिरन मौर्य, अरविंद कुमार व डॉ. बृजेश कुमार चौहान चुने गए। निर्वाचित प्रतिनिधियों को जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष यशवन्त भारतीय आदि ने बधाई दी। जिलामंत्री अनिल कुमार दूबे ने कहा कि नई कार्यकारिणी नई ऊर्जा के साथ शिक्षक हित में कार्य करेगी। इस इकाई का एक गौरवशाली अतीत रहा है। संगठन पुरानी पेंशन व समान कार्य के लिए समान वेतन सहित विभिन्न मांगों के लिए चरणबद्ध ढंग से आंदोलन कर रहा है। साथ ही शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और सेवा शर्तों से किसी भी छेड़छाड़ को संगठन कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। जिला उपाध्यक्ष गोविंद प्रसाद वर्मा ने कहा कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी और शिक्षक एमएलसी व विधान परिषद में नेता शिक्षक दल ध्रुव कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में 18 सितंबर को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय गोरखपुर के प्रांगण में आयोजित धरने में जिले के शिक्षक भारी संख्या में भाग लेंगे।
वरिष्ठ शिक्षक नेता धर्मेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों को जो भी उपलब्धियां हासिल हुईं, वह इसी संगठन के संघर्षों से हुईं और आगे भी यही संगठन एकमात्र विकल्प है। मंडलीय धरने के बाद भी यदि आवश्यक हुआ तो शिक्षक महासंघ के बैनर तले लखनऊ में लाखों की संख्या में शिक्षक धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान ओमप्रकाश, देवेंद्र प्रसाद, अवनीश कुशवाहा, अजय कुमार वर्मा, अशोक कुमार, अजय कुमार यादव, विपिन कुमार सिंह सहित इकाई के सभी शिक्षक मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…