सुकरौली/कुशीनगर। सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की तरफ से सोमवार को हाटा के वन विभाग के रेेंज कार्यालय की ओर से विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण पर जोर दिया।इस अवसर पर रुद्राक्ष का पौधा लगाकर अतिथियों ने पौधरोपण का संकल्प लिया।
विश्व वानिकी दिवस पर रेंजर राजेश कुशवाहा ने लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अंधाधुंध पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को खतरा उत्पन्न हो रहा है। पर्यावरण प्रदूषण आज की सबसे बड़ी समस्या बन गई है। प्रदूषित वातावरण के चलते अनेक प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं। शिक्षक वीरेंद्र मिश्र ने कहा की आने वाली पीढ़ी के लिए हमें सोचना होगा और पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा। विकास कुमार ने कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण करके ही बढ़ते प्रदूषण को रोका जा सकता है। पौधरोपण पर्यावरण प्रदूषण को रोकने का सरल तरीका है। परंतु पौधरोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी है ताकि पौधा वृक्ष बन सके।
इस दौरान वन दरोगा विनोद कुमार सिंह,रामदुलारे वन रक्षक महेंद्र यादव ,दुर्गा राय, अब्दुल आलम, राम दुलारे सिंह, राजेश चौधरी, प्रदीप सिंह, राम प्रीत सिंह,शंभू राजभर,मुकेश यादव सहित अन्य वनकर्मी और अन्य लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…