News Addaa WhatsApp Group

हाटा: लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान सभी का अधिकार है-जिलाधिकारी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 12, 2022  |  8:09 PM

718 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान सभी का अधिकार है-जिलाधिकारी

हाटा/कुशीनगर । संत पुष्पा इंटर कालेज ढाढा में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि डीएम एस राजलिंगम रहें। कार्यक्रम में हाटा तहसील के सुकरौली,हाटा,व मोतीचक विकास खंड के सभी प्रधान ,सभासद, कोटेदार व शिक्षकों उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

शनिवार को संत पुष्पा इंटर कालेज परिसर में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गीत, कविता व नुक्कड़ नाटक से मतदान के लिए प्रेरित किया।इस दौरान जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने ग्राम प्रधान कोटेदारो से मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील किया। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान सभी का अधिकार है। पिछले चुनाव में मतदान की प्रतिशतता कम थी इसके लिए मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जाए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों ग्राम प्रधानों तथा कोटेदारों से अपील की कि जनपद कुशीनगर में विधानसभा निर्वाचन में मत की प्रतिशतता को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जाए।उन्होंने कहा कि दिव्यांग व वृद्ध मतदाता भी प्रोत्साहित करें।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी सुकरौली हाटा व मोतीचक ऊषा पाल, सुशील कुमार सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव ईओ अजय कुमार सिंह, सिस्टर अल्विना, सिस्टर जोइसी, सिस्टर आन मैरी, सिस्टर अनूप चन्द्र भूषण कांत ओझा, रविशंकर पांडेय,राजन जायसवाल, राममिलन, अखिलेश कुमार,दधिबल सिंह,अतिउल्लाह शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजकुमार सिंह,राम दिनेश सिंह,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्येन्द्र सिंह, अरविंद यादव, दिलीप कुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking