News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: पुलिस के छापामारी में नकली हार्पिक,टाटा चायपत्ती,डाबर गुलाब जल,पैरासुट जैसमीन तेल बरामद, मुकदमा दर्ज

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 8, 2022  |  9:29 PM

1,349 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: पुलिस के छापामारी में नकली हार्पिक,टाटा चायपत्ती,डाबर गुलाब जल,पैरासुट जैसमीन तेल बरामद, मुकदमा दर्ज

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर में नकली हार्पिक,टाटा चायपत्ती,डाबर गुलाब जल,पैरासुट जैसमीन तेल, बनाने वाले मकान में हार्पिक कम्पनी के जांच कर्ता अधिकारी के सूचना पर प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने किया छापामारी,नकली सामग्री बरामद,मकान मालकिन सहित अज्ञात के बिरुद्व मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार देरशाम नगर के कसया चौराहे पर स्थित फातिमा खां के मकान में रहकर कुछ लोग नकली हार्पिक टाटा चायपत्ती डाबर गुलाब जल पैरासुट जैसमीन तेल बनाकर बेचने का काम करते थे।कुछ दिनों से बाजार में हार्पिक की ब्रिकी कम चल रहा था।जिस पर हार्पिक कम्पनी के जाच अधिकारी शीतल झा पता लगा रहे थे कि ब्रिक्री कम क्यों है।इसी बीच मुखबिर द्वारा शीतल झा को सूचना मिली कि हाटा नगर में फातिमा खां के मकान में नकली हार्पिक सहित अंय सामानो का निर्माण व ब्रिक्री जा रहा है।इस पर हार्पिक के जांच अधिकारी शीतल झा ने प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह को सूचना दी जिस पर प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर मौके पर बरिष्ठ उपनिरीक्षक भिक्खू राय के नेतृत्व में पुलिस ने उक्त मकान में छापामारी किया।जिस पर उस मकान में छापामारी के दौरान कमरा बंद मिला। पुलिस ने मकान मालकिन फातिमा खां को कमरा खोलने को कहा मकान मालकिन फातिमा खां द्वारा कमरा खोलने के बाद उक्त कमरे में 1500हार्पिकभरा हुआ,1000खाली डिब्बे,1000हजार डाबर गुलाब जल,टाटा चायपत्ती 2कुंतल,पैरासूट जैसमीन तेल भारी मात्रा में बरामद हुआ। पुलिस ने सामानो को जब्त करते हुए मकान मालकिन सहित अज्ञात के बिरूद्व कापी राइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही में पुलिस जुट गयी।

इस छापामारी के दौरान का0सचिन यादव, हिमांशु सिंह,बिजय कुमार मिश्र,म0का0अर्चना दूबे आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking