News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: राजकीय पौधशाला पर हुए अवैध कब्जे को लेकर वन क्षेत्राधिकारी ने उच्चाधिकारियों से की शिकायत

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 18, 2023  |  6:08 PM

144 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: राजकीय पौधशाला पर हुए अवैध कब्जे को लेकर वन क्षेत्राधिकारी ने उच्चाधिकारियों से की शिकायत

हाटा/कुशीनगर। राजकीय पौधशाला ढाढा बुजुर्ग की भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जे को लेकर वन क्षेत्राधिकारी ने उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज कराया है।

आपके लिए और..- खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला,...

हाटा वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने एसडीएम सहित प्रभागीय वनाधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र देकर बताया कि ढाढा बुजुर्ग ‌सीलिंग भूमि आराजी संख्या 888मि रकबा 3.381हेक्टेयरभू भाग में से 2.381हेक्टेयर भूमि पर वर्ष 1981से ही राजकीय पौधशाला स्थापित व वर्तमान में संचालित है। जहां प्रति वर्ष 2.50 लाख से अधिक पौधे उगाकर वृक्षारोपण महाअभियान मे प्रयोग किया जाता है। राजकीय पौधशाला के चारो तरफ वन विभाग द्वारा पिलर व तार से बैरिकेटिंग की गई है। अक्टूबर माह में एक व्यक्ति द्वारा अचानक उक्त भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा था तो वन कर्मियों द्वारा रोका गया। जहां उस व्यक्ति द्वारा पता चला कि उक्त भूमि उसके नाम से पट्टा कर दिया गया।वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय द्वारा एसडीएम कार्यालय से अभिलेख की मांग की गई तो उपलब्ध नहीं कराया गया।

क्षेत्राधिकारी ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया कि उक्त भूमि पर वर्ष 1981से राजकीय पौधशाला व रेंज कार्यालय स्थापित है। उक्त भूमि पर विलुप्त हो रही साल प्रजाति का पौधरोपण कर वनावरण भी तैयार किया गया है।साथ ही अन्य पौधे भी उगाए जा रहें हैं।ऐसे स्थिति में बिना पैमाइश व सर्वे के पट्टा आवंटित किए जाने से राजकीय क्षति होगी। वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने सभी उच्चाधिकारियों से मांग किया है कि उक्त भूमि मे पट्टा देने से साल आदि वृक्षों से आच्छादित वनावरण के समाप्त होने का अंदेशा तो है ही साथ ही आंधी तुफान की स्थिति मे जीवन भी संकट मे आ सकता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking