Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

भारतीय जूनियर बाक्सिंग टीम के कोच बने बरवाराजापाकड़ के सिकंदर

सुनील नीलम
Nov 18, 2023, 6:06 PM IST • अब तक 246 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के बरवाराजापाकड़ निवासी व भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर काशीपुर उत्तराखंड में बतौर बाक्सिंग कोच तैनात सिकंदर पटेल को भारतीय जूनियर टीम का बाक्सिंग कोच बनाया गया है। उनके प्रशिक्षण में 23 खिलाड़ियों वाली टीम आगामी 21 नवंबर से पांच दिसंबर तक अर्मेनिया देश के येरेवान शहर में आयोजित आईबीए वर्ल्ड बाक्सिंग चैंपियनशिप 2023 में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।

भारतीय दल में कुल 23 खिलाड़ी, एक हेड कोच, तीन कोच जिसमें सिकंदर पटेल शामिल हैं, एक फिजियोथेरेपिस्ट व एक डाक्टर शामिल हैं। सिकंदर पटेल ने बताया कि उन्होने गत पांच अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक एनआईएस पटियाला में आयोजित कैंप में 13 खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया था। जिन्होने गत 21 अक्टूबर से पांच नवंबर 2023 को कजाखिस्तान देश के अस्थाना में आयोजित जूनियर एशियन बाक्सिंग चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण, एक रजत व दो कांस्य पदक जीत देश का नाम रोशन किया था। इन खिलाड़ियों सहित 10 अन्य बाक्सर वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग के लिए चयनित किए गए हैं जिन्हे प्रतियोगिता के दौरान प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है। यह प्रतियोगिता आठ वर्षों के बाद आयोजित की जा रही है।

Advertisement

सिकंदर की उपलब्धि पर हरिहर पटेल, मंजू पटेल, बैजनाथ सिंह, ज्ञांती देवी, मनोज सिंह, मु. इलियास अंसारी, कमलेश्वर सिंह पटेल, ओमप्रकाश जायसवाल, रमेश गोड़, रामू गोंड आदि ने हर्ष जताया है।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #तमकुहीराज
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi